IMD Alert : 3 सिस्टम एक्टिव, 12 राज्यों में बारिश, पर्वतों पर बर्फबारी, इन राज्यों में बढ़ेगा तापमान, जानें IMD का पूर्वानुमान

mp Weather

IMD Alert Today 2023 : देशभर के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। अगले 2 दिनों तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी के आसार है।आज 20 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश, 21 फरवरी को कम बारिश और बर्फबारी और 22 फरवरी से इन इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।  21 फरवरी तक गुजरात और महाराष्ट्र-गोवा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हीटवेव की की भविष्यवाणी की है।वही  25 फरवरी तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री ही बने रहने का अनुमान है।

इन राज्यों में बढ़ेगा तापमान

IMD मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात के कोंकण, कच्छ और पश्चिमी राजस्थान में अगले दो दिन में तापमान 37 से 39 डिग्री रहने की संभावना है, वही पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अभी आगामी कुछ दिन सुबह के वक्त हल्का कोहरा और धुंध का असर देखने को मिल सकता है।इसके अलावा असम, पश्चिम बंगाल, अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।  राजस्थान में अगले 4 दिनों में तापमान में और ज्यादा वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि 22 फरवरी बाद उत्तरी हवाओं के असर के चलते तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)