कर्मचारियों को जल्द मिलेगा गुड़ न्यूज, न्यूनतम वेतन में वृद्धि संभव, खाते में आएंगे 90000 तक रुपए! जानें अपडेट

7th pay Commission, Fitment Factor : कर्मचारियों के लिए DA में 4 फीसद की वृद्धि के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते बढ़कर 42 पर पहुंच गए हैं। वहीं उनके महंगाई भत्ते में एक बार फिर से 3 या 4 फीसद का इजाफा देखा जा सकता है। आगामी छमाही के लिए उनके महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 45 या 46 फीसद किया जा सकता है। इसी बीच कर्मचारियों के लिए भी अच्छी खबर निकल कर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आगामी चुनाव को देखते हुए मोदी सरकार एक बार फिर से कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी पर बड़ा फैसला ले सकती है।

सैलरी को बढ़ाने का कोई नया फार्मूला होगा तय?

मोदी सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने पर विचार कर सकती है। फिटमेंट फैक्टर करने के साथ ही कर्मचारियों की सैलरी को बढ़ाने का कोई नया फार्मूला लाया जा सकता है। हालांकि फिलहाल इस पर किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi