कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, DA में लगभग 3 फीसद की वृद्धि, बढ़कर हुए 42.3 फीसद, अधिसूचना जारी, खाते में आएंगे इतने रुपए

Employees DA Hike : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल उनके महंगाई भत्ते में वृद्धि कर दी गई है। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में लगभग 3 फीसद की वृद्धि की गई है।

अधिसूचना जारी

इससे पहले 10 मार्च 2023 को आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें कोयला कर्मचारियों के 10वें वेज एग्रीमेंट फॉर सीआईएल और एससीसीएल के तहत 1 मार्च 2023 से 31 मई 2023 के लिए नॉन-एक्जीक्यूटिव कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई है। महंगाई भत्ते में 2.1 फीसद की वृद्धि की गई है। जिसके बाद महंगाई भत्ता पढ़कर 42.3 हो गया है। कोल इंडिया के कार्यकारी निदेशक अजय कुमार चौधरी द्वारा इसकी अधिसूचना जारी की गई थी।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi