कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, मई में खाते में 20000 बढ़कर आएगी सैलरी, Arrear-PF और ग्रेच्युटी का भी लाभ

bank fd rate

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission: केन्द्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों  (Central Government Employees ) की सैलरी-पेंशन में बड़ा उछाल आने वाला है। मई में बढ़े हुए 3% महंगाई भत्ते और महंगाई राहत का लाभ मिलने वाला है।वही जनवरी, फरवरी और मार्च का एरियर भी दिया जाएगा, चुंकी DA/DR 1 जनवरी 2022 से लागू हुआ है।इसका लाभ 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा।

कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, अब 3 दिन के अंदर खाते में पहुंचेगा पैसा, आदेश जारी

दरअसल, केन्द्र की मोदी सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3% की वृद्धि की है, जिसके बाद कर्मचारियों का कुल डीए 31% से बढ़कर 34% हो गया है। यह 1 जनवरी से लागू होगा, ऐसे में जनवरी, फरवरी और मार्च का एरियर का भी लाभ मिलेगा।  इस महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन बेसिक पे पर होगा यानि  जितनी बेसिक पे होगी उतना ही डीए का फायदा मिलेगा। अलग अलग लेवल के हिसाब से कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी।  वही DR बढ़ने से पेंशनरों के पेंशन में भी वृद्धि होगी।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)