Item 1 Item 1 Item 1 Item 1 Item 1 Item 1 Item 1 Item 1 Item 1 Item 1

IMD Alert : 24 अक्टूबर तक 7 राज्यों में बारिश की चेतावनी, मानसून की विदाई, पर्वतों पर बर्फबारी, 26 अक्टूबर से ठंड की दस्तक, जानें पूर्वानुमान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश के कई राज्यों से मानसून (monsoon) की विदाई हो चुकी है। वहीं कई राज्य में बूंदाबादी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग (IMD Alert) ने बंगाल की खाड़ी (BoB) में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण (cyclonic circulation) की जानकारी दी है। हालांकि चक्रवाती परिसंचरण के चक्रवात बनने की संभावना से इनकार किया गया है लेकिन मौसम प्रणाली पर इसका असर देखने को मिलेगा। कई राज्यों में एक बार फिर से बूंदाबादी शुरू हो सकती है। साथ ही मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार देश में ठंड की दस्तक पहले देखने को मिल सकती है। ठंड लंबा चलेगा।

इसी बीच पूर्वी राज्य और दक्षिणी राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। केरल कर्नाटक तमिलनाडु महाराष्ट्र के अलावा असम मेघालय मणिपुर नागालैंड बिहार झारखंड बंगाल और उड़ीसा में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि उत्तर प्रदेश से हिमाचल उत्तराखंड सहित दिल्ली राजस्थान पंजाब छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना से इनकार किया गया है।। इन राज्यों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इन राज्यों के तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi