IMD Alert : 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, सक्रिय होगा चक्रवात, पर्वतों पर बर्फबारी से बदला मौसम, 5 में गुलाबी ठंड-कोहरे की दस्तक, जानें पूर्वानुमान

imd rainfall weather

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश के मौसम में तेजी (weather update) से बदलाव नजर आ रहा है। दरअसल लगातार गिर रहे तापमान (temperature)  से ठंडक बढ़ गई है। IMD Alert ने 27 अक्टूबर तक 8 राज्य में गुलाबी ठंड की दस्तक का पूर्वानुमान जताया है। साथ ही कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। दरअसल बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र निर्मित हुआ है।

जिसके चक्रवात में बदलने की संभावना जताई जा रही है। ऐसा होने की स्थिति में आंध्र प्रदेश पश्चिम बंगाल उड़ीसा सहित बिहार और झारखंड के मौसम में भारी बदलाव देखने को मिलेगा। चक्रवात सीतरंग का असर 7 राज्य में देखने को मिलेगा इसके अलावा दक्षिणी राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi