इस दिन मनाई जाएगी माघ पूर्णिमा, बन रहे हैं विशेष संयोग, इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा, करें ये खास उपाय

Magh Purnima 2023: हिन्दू मान्यताओं के अनुसार माघ पूर्णिमा बेहद ही खास होता है। 5 फरवरी को माघ पूर्णिमा पड़ रहा है। साथ ही कई विशेष संयोग भी बन रहे हैं। लोग इस दिन को गंगा स्नान, दान और व्रत के लिए बहुत ही शुभ मानते हैं। कहा जाता है कि इस दिन देवी-देवता पृथ्वी का भ्रमण करने आते है । इस साल चंद्रमा और सूर्य गोचर के कारण कई दुर्लभ और शुभ संयोग बन रहे हैं। जिसका असर कई राशियों पर होगा। इनपर माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी। सही तरीके से पूजा करना और कुछ उपाय करना बहुत लाभकारी होंगे। इस साल माघी पूर्णिमा पर आयुष्मान, रवि पुष्य, सवार्थ सिद्धि और सौभाग्य संयोग बन रहे है।

करें ये खास उपाय

  • माँ लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
  • पूजा के दौरान देवी को 11 कमलकट्टे आउए अष्टगंधा अर्पित करें।
  • इस दिन कनकधारा स्त्रोत पढ़ना शुभ होगा।

इन राशियों की चमकेगी किस्मत

  • मेष राशि के जातकों के कुंडली में महालक्ष्मी योग बन रहा है। जिसके कारण कारोबार में लाभ होगा.। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।
  • इस साल की माघी पूर्णिमा कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ होगा। धन वर्षा के योग बन रहे हैं। परेशानियाँ दूर होगी।
  • तुला राशि वाले लोगों पर भी माँ लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी। नए वाहन और मकान खरीदने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र के लिए भी यह बहुत लाभकारी रहेगा।
  • कुम्भ राशि के जीवन में ढेरों खुशियां आयेगी कारोबार में लाभ होगा। घर में शांति बनी रहेगी। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा।

Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।


About Author
Manisha Kumari Pandey

Manisha Kumari Pandey

पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।"