देवास/बागली,सोमेश उपाध्याय। देवास (dewas) जिले की बागली नगर निकाय में आज हुए अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के निर्वाचन के दौरान भाजपा (BJP) का अंतर्कलह सामने आया।भाजपा विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दीपक जोशी के मुखर विरोधी हो गए है। आज निकाय चुनावों के दौरान विधायक ने अपने समर्थकों के साथ जमकर नारे बाजी की व दीपक जोशी हाय-हाय के नारे भी लगाए। हालांकि यह पहला मौका है जब दीपक जोशी का बागली में इस तरह मुखर विरोध हुआ। विधायक कन्नौजे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पूर्व मंत्री पर लगाए यह आरोप
विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे से जब एमपी ब्रेकिंग न्यूज के स्थानीय संवाददाता सोमेश उपाध्याय ने चर्चा की तो उन्होंने कहा कि बागली निकाय चुनाव में दीपक जोशी ने ही अपने समर्थक को उम्मीदवार बना कर पार्टी विरोध में काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जोशी के कारण ही बागली जनपद कांग्रेस की झोली में गई है। विधायक ने संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा से भी जोशी की शिकायत की है। विधायक का आरोप है कि उन्हें नीचा दिखाने के लिए जोशी यह सब कृत्य करते है।