Indore बनेगा MP का सर्वश्रेष्ठ शहर, मास्टर प्लान को लेकर मंत्री ने कही बड़ी बात

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। जल-संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट (Tulsi silawat) ने इंदौर (Indore) से आए बुद्धिजीवियों के प्रतिनिधि मंडल के साथ नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह (Urban Administration Minister Bhupendra Singh) से मुलाकात की। इस मौके पर इंदौर को सर्वश्रेष्ठ शहर के रूप में विकसित करने के संबंध में मास्टर प्लान के संबध में चर्चा की गई। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने इंदौर के विकास कार्यों को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री को विस्तृत जानकारी दी।

जल-संसाधन मंत्री सिलावट ने बताया कि इंदौर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के सपनों का शहर है। नगर 5 बार से स्वच्छता में लगातार नंबर एक बना हुआ है। यह सब इंदौर के लोगों की जागरूकता का परिणाम है। यहाँ का प्रत्येक निवासी इसकी बेहतरी के बारे में सोचता है और मदद को आगे आकर हाथ बंटाता है। उन्होंने कहा कि इंदौरवासियों की सोच ही इस शहर को देश में अलग पहचान देती है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi