लाखों कर्मचारियों को जल्द मिलेगी गुड न्यूज, फिर बढ़ेगा 3% DA! जानें एरियर के साथ कितनी बढ़ेगी सैलरी

cpcss

देहरादून, डेस्क रिपोर्ट। उत्तरखंड के लाखों कर्मचारियों-पेंशनरों (Uttarakhand Employee Pensioners) के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही पुष्कर धामी सरकार केन्द्र के समान राज्य के सरकारी कर्मचारियों का भी डीए बढ़ा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तराखंड में कर्मचारियों को जल्दी ही तीन फीसदी महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) का लाभ मिल सकता है, इसके लिए वित्त विभाग ने तैयारियां कर ली है।अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों की सैलरी में एक बार फिर बंपर उछाल देखने को मिलेगा।इसका लाभ प्रदेश के सवा 3 लाख कर्मचारियों पेंशनरों को मिलेगा।

IMD Alert: पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा मौसम, 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में लू की चेतावनी

केन्द्र सरकार द्वारा केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34% किए जाने के बाद अब राज्यों मे भी डीए बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है। राजस्थान, हरियाणा, बिहार और झारखंड में डीए में 3 प्रतिशत की वृद्धि के बाद अब उत्तराखंड सरकार भी राज्य कर्मचारियों को 3 प्रतिशत डीए का तोहफा देने की तैयारी में है।वर्तमान में कर्मचारियों को 31% डीए (DA Hike)मिल रहा है, अगर 3 प्रतिशत और बढ़ता है तो यह केन्द्र के कर्मचारियों के समान 34% हो जाएगा और सैलरी -पेंशन में 1 हजार से 5 हजार तक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)