Sex Racket : बांग्लादेशी लड़कियों से देह व्यापार कराने वाले मुख्य सरगना का भांडाफोड़, 7 गिरफ्तार

इंदौर, आकाश धोलपुरे। पुलिस ने अवैध तरीके से लड़कियों को बांग्लादेश से भारत लाकर देह व्यापार के मामले में 5 आरोपी व 3 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। बता दें, साल 2020 में इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में 21 बांग्लादेशी लड़कियों को देह व्यापार के मामले में पुलिस ने पकड़ा था, जिसके बाद उनके तार एमडी ड्रग्स मामले से जुड़े पाए गए थे। नशे और देह व्यापार के अपराध में पुलिस ने लड़कियों के अलावा 33 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

ये भी देखें- इंदौर से जबलपुर जा रही महिला के पर्स में मिले 2 जिंदा कारतूस, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज


About Author
Lalita Ahirwar

Lalita Ahirwar