14 अप्रैल 2022 डॉ. अंबेडकर जयंती पर विशेष : सामाजिक क्रांति के महानायक डॉ. अम्बेडकर

लेखक – डॉ. अशोक कुमार भार्गव, आईएएस। सामाजिक क्रांन्ति के महानायक डॉ. अम्बेडकर का जीवन संघर्षों का महाकाव्य है जिसने इन्सानियत को सही अर्थों में समझा और मानवीय गरिमा के इतिहास को गौरान्वित किया। मध्य‍ भारत महू में 14 अप्रेल, 1891 को अछूत महार जाति में जन्में डॉ. भीमराव अम्बेडकर भारतीय समाज के तलस्पर्शी अध्येता थे जिन्होंने गैर बराबरी, जातीय भेदभाव, छुआछूत, अन्याय, शोषण, दमन, घृणा, तिरस्कार, घोर अभावों और वेदना की पराकाष्ठा की भट्टी में तपकर सतह से शिखर की ऊंचाई को स्पर्श किया। उनका नाम प्रत्येक वंचित के मन में स्पन्दन पैदा करता है।

Dr. Ashok Bhargava
Dr. Ashok Bhargava

यह भी पढ़ें- Jabalpur News : अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े की बमबाजी, 6 घंटे बाद फायरिंग


About Author
Avatar

Ram Govind Kabiriya