कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, महंगाई भत्ते में 4 फीसद की वृद्धि, 6 महीने के एरियर का होगा भुगतान, अन्य प्रस्तावों पर लगी मुहर, मिलेगा लाभ

Employees DA Hike : राज्य कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उनके महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई है। 4 फीसद की वृद्धि के साथ ही उनके महंगाई दर बढ़कर 38% हो जाएंगे। इसका लाभ 3000 सेवानिवृत्त कर्मचारी सहित अन्य कर्मचारियों को होगा। वही उनके वेतन में 8000 रूपए तक की वृद्धि देखी जाएगी। इतना ही नहीं उन्हें 6 महीने के एरियर का भुगतान किया जाएगा।

बता दें कि इससे पूर्व कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34 से 38 फीसद तक बढ़ा दिया गया है।इससे पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि की गई थी। वहीं उन्हें केंद्र सरकार के बराबर 38 फीसद महंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा है। अब आवास विकास परिषद के कर्मचारियों को भी 38 फीसद की दर से डीए उपलब्ध कराए जाएंगे। कर्मचारियों के डीए में 800 से 8000 रूपए तक की वृद्धि देखी जाएगी। भत्ता जुलाई 2022 से प्रभावी होगा।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi