Relationship Tips : रिश्ते के शुरुआती दौर में रखें इन बातों का ध्यान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अगर आप किसी से साथ नई नई रिलेशनशिप में है तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी है। प्यार (love) और रिश्ते (Relationship) का शुरुआती दौर बहुत अहम होता है और इस समय दोनों ही पार्टनर्स को इसे मजबूत बनाने के लिए कोशिश करना जरुरी है। एक लंबे अरसे बाद तो दोनों एक दूसरे की आदतों और व्यवहार से वाकिफ हो जाते हैं और उस समय अगर आपस में कुछ तकरार हो भी जाए तो बात संभाली जा सकती है। लेकिन शुरु में दोनों ही पक्ष को काफी एहतियात की जरुरत होती है। आईये आज हम आपको बताते हैं कि कैसे अपने रिश्ते को शुरुआती तौर में मजबूत बनाएं।

ये भी देखिये- Relationship Tips : क्या आप जानते हैं प्यार के बारे में ये मनोवैज्ञानिक तथ्य  

  • एक दूसरे की तारीफ करें। ये किसी को बहलाने के लिए नहीं है बल्कि सामने वाले को अच्छा फील कराने के लिए है।
  • शुरुआती दौर है इसलिए किसी भी बात में हड़बड़ी या जल्दबाजी नहीं करें। एक दूसरे के स्वभाव को समझें और धीरे धीरे आगे बढ़ें।
  • एक दूसरे की बातों पर एकदम से रिएक्ट न करें। कुछ भी प्रतिक्रिया देने से पहले थोड़ा वक्त लें।
  • प्यार तभी पूर्ण होता है जब उसके साथ सम्मान और विश्वास जुड़ा है। आपसी भरोसा और आदर बनाए रखें।
  • अगर आपके पार्टनर ने आपको उनके घरवालों से मिलवाया है तो उनके साथ पूरे आदर के साथ पेश आएं। उनकी अनुपस्थिति में भी अगर उनके बारे में बात करें तो कोई ऐसी बात न कहें तो आपके साथी को बुरी लगे।
  • छोटे छोटे तोहफे जीवन की रंगीनी बनाए रखते हैं। अपने साथी की पसंद का कोई गिफ्ट दें, फिर देखिये वो कैसे खिल जाते हैं।
  • उनके लिए कुक करें। दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है..ये बात अक्सर सिद्ध होती है। आपके हाथ से बनाई स्वादिष्ट डिश उनके मन में थोड़ा प्यार और जगा देगी।
  • एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। ये वो समय है जब आप दोनों को एक दूसरे को ज्यादा से ज्यादा जानना है। इसलिए साथ में अच्छा वक्त गुजारिये।
  • किसी टूर पर साथ जाइये। जब आप कम्फर्ट जोन से निकलकर कहीं बाहर जाते हैं तो सामने वाले के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।
  • अगर आपस में कोई झगड़ा हुआ है तो उसे लंबा मत खींचिये। जल्द से जल्द माहौल सामान्य करने की कोशिश कीजिए।
  • अपने साथी के साथ खूब बातें कीजिए। संवाद हर रिश्ते का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। आप जितनी बातें करेंगे उतना आपसी रिश्ता मजबूत बनेगा।

About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।