Red Banana Benefits: लाल केले खाने से होंगे ये अद्भुत फायदे, डायबिटीज के मरीजों के लिए है बेस्ट

Red Banana Benefits

Red Banana Benefits: डायबिटीज के रोगियों को हमेशा ही अपना ब्लड शुगर कंट्रोल में रखना पड़ता है। इसके लिए जरूरी है कि फलों और सब्जियों समेत आवश्यक तत्वों का सेवन किया जाए। डायबिटीज को कंट्रोल करने में हमारी डाइट एक महत्वपूर्ण चीज है। आपको बता दें कि लाल केला खाने से डायबिटीज के मरीजों को बहुत फायदे होते हैं। लाल केले में पोटेशियम मौजूद होता है जो उच्च रक्तचाप को नियंत्रित रखता है। आज हम आपको बताते हैं कि मधुमेह के रोगियों को अपनी डाइट में लाल केला शामिल करने से क्या लाभ होने वाले हैं।

यहां देखें Red Banana Benefits

  • लाल केले में पीले केले की तुलना में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। इस वजह से डायबिटीज के रोगी इसका सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो सेहत के लिए अच्छा है।
  • ये शरीर की अल्फा एमाइलेज और ग्लूकोसिडेज एंजाइम को रोकता है जिससे हाई ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है।
  • लाल केले में पीले केले की तुलना में ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। एंटी ऑक्सीडेंट एक ऐसा कंपाउंड है जो फ्री रेडिकल्स से होने वाली सेलुलर क्षति को रोक देता है।
  • डायबिटीज रोगियों को दृष्टि हानि और आंखों से रक्त स्त्राव जैसी समस्या होने लगती है। हाई ब्लड शुगर आंखों की तंत्रिकाओं को नुकसान पहुंचाता है जिस वजह से यह स्थिति बनती है। अगर आपको दृष्टि में सुधार करना है तो लाल केला इसके लिए अच्छा उपाय है।
  • लाल केले में पाए जाने वाले विटामिन और बी6 सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ने में मदद करते हैं। इससे हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हम किसी भी रोग का बेहतर तरीके से सामना कर सकते हैं।
  • प्रीबायोटिक फूड होने के चलते यह पेट में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाता है। इससे मधुमेह के रोगियों को कब्ज और सूजन में राहत मिलती है।
  • लाल केले में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं जो खून को पतला करते हैं। इससे ब्लड सर्कुलशन बेहतर होता है और ह्रदय रोग का खतरा भी कम हो जाता है।
  • मधुमेह के रोगियों को शारीरिक उर्जा बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। केले का सेवन करने से आपके शरीर में सुस्ती नहीं आएगी क्योंकि इसमें ग्लूकोज सुक्रोज और फ्रुक्टोज जैसे नेचुरल तत्व पाए जाते हैं। ये नेचुरल शुगर है जो ब्लड में धीरे-धीरे जाते हैं और शरीर की ऊर्जा को बढ़ाते हैं।
  • फाइबर और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर लाल किला खाने के बाद आपको लंबे समय तक पेट भरा होने का एहसास होगा। इससे हाई ब्लड प्रेशर, ह्रदय रोग और डायबिटीज में सहायता तो मिली ही है। यह वजन कम करने में भी मदद करता है जो मधुमेह के रोगियों के लिए एक जरूरी बात है।

(Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारियों के आधार पर दी गई है। उपयोग से पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)


About Author
Diksha Bhanupriy

Diksha Bhanupriy

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है।