नीमच, कमलेश सारडा। जावद विधानसभा क्षेत्र की सातों नगर परिषद में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा (BJP) ने अपना कब्जा जमा लिया है। शनिवार को हुए निर्वाचन में जावद एवं सरवानिया महाराज नगर परिषद में निर्विरोध अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुने गए वहीं नगर परिषद अठाना में हुए निर्वाचन में भाजपा ने अपने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बना लिए हैं। इसके अगले चरण में रविवार को हुए चार नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन में सिंगोली में भाजपा ने अपना परचम लहराया वहीं रतनगढ़ और डिकेन में निर्विरोध भाजपा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुने गए। साथ ही नगर परिषद नयागांव में भी भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। इस तरह जावद विकासखण्ड की सातों नगर परिषद अब भाजपा के कब्जे में हैं।
असंभव को संभव कर दिखाया।
नगर परिषद नयागांव जिसमें की कांग्रेश के 7 पार्षद थे भाजपा के चार व तीन निर्दलीय के बावजूद भी कांग्रेश के लोगों ने भाजपा में विश्वास कर भाजपा में शामिल होकर एक तरफा बहुमत हासिल किया जोकि एक तरफ से असंभव था उसे संभव कर दिखाया।