ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की पार्थिव देह सेना के प्लेन से लाई गई भोपाल, अंतिम विदाई कल शुक्रवार को

Avatar
Updated on -

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में अपनी जान गवाने वाले ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार दोपहर भोपाल एयरपोर्ट पर सेना के प्लेन से लाया गया। एयरपोर्ट पर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री-विधायकों ने कैप्टन को श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि तमिलनाडु के कुन्नूर में 8 दिसंबर को CDS बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को एक हफ्ते तक चले इलाज के बावजूद बचाया नही जा सका, बुधवार को उनका निधन हो गया। वरुण 7 दिन से बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती थे। वरुण सिंह के पार्थिव शरीर को भोपाल स्थित सनसिटी कॉलोनी में उनके घर ले जाया जाएगा।

यह भी पढ़े.. Indore news: इंदौर जमीन धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया, 2 की गिरफ्तारी

वही भोपाल प्रशासन ने उनकी अंतिम विदाई के लिए भदभदा विश्राम घाट पर तमाम तैयारिया पूरी कर ली थी लेकिन वरुण सिंह के पिता जी ने अंतिम संस्कार के बैरागढ़ विश्रामघाट की मंशा जताई जिसके बाद अब शुक्रवार को वरुण सिंह का अंतिम संस्कार बैरागढ़ में होगा। अब बैरागढ़ में वरुण सिंह का शुक्रवार सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार होगा। दरअसल, पिता ने कलेक्टर को बताया कि अंतिम यात्रा भदभदा ले जाएंगे तो शहर का ट्रैफिक जाम होगा। वह नहीं चाहते के लोग उनके बेटे की वजह से परेशान हों।


About Author
Avatar

Harpreet Kaur