लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश में चुनावों (UP Election) सरगर्मियों के बीच दलबदल की सरगर्मियां भी तेज हो रही हैं। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के छोटे भाई की पत्नी अपर्णा यादव (Aprna Yadav) के भाजपा (BJP) ज्वाइन करने से मिले झटके की चर्चा भाई थमी नहीं थी कि उत्तर प्रदेश से एक और खबर सामने आई है। खबर है कि अखिलेश के मौसा, मुलायम सिंह यादव के साढ़ू औरैया जिले की बिधूना विधानसभा के पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस भाजपा की सदस्यता लेने जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि अब सपा में मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) और शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) जैसे नेताओं का सम्मान नहीं बचा है जिससे वे आहत हैं।
उत्तर प्रदेश के हिसाब से बुधवार को बहुत बड़ी खबर सामने आई। सपा को तगड़ा झटका देते हुए मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे यानि अखिलेश के छोटे भाई प्रतिक यादव की पत्नी अपर्णा यादव भाजपा की सदस्य बन गई। उन्होंने दिल्ली पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली।