Rashifal 03 December 2022 : वृषभ कर्क तुला के लिए आज का दिन उत्तम, धन, स्वास्थ्य, उन्नति का लाभ, धनु सिंह क्रोध पर रखें नियंत्रण, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

Rashifal 03 December 2022 : ग्रहों की स्थिति की बात करें तो मेष राशि में राहु विराजमान है। मंगल वक्री अवस्था में है। वृषभ राशि में गोचर कर रहे, तुला राशि में केतु विराजमान है। सूर्य बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में बैठे हैं। मकर राशि में शनि घूम रहे हैं जबकि गुरु और चंद्रमा का केसरी योग मीन राशि में बना हुआ है। आइए जानते हैं 12 राशियों का भविष्यफल :-

मेष : मेष राशि वाले आज शरीर से तरोताजा महसूस करने के लिए आराम करें। मेहनत को पहचाना जाएगा और उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा। सुदूर क्षेत्र में व्यापारिक समझौता हो सकता है। विदेश या कहीं दूर व्यापारिक तालमेल बैठेगा। भाग्य साथ देगा। खर्च की अधिकता रहेगी। मन परेशान रह सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम दिख रही है। कम्युनिकेशन स्किल प्रभावशाली रहेगी। जीवनसाथी उर्जा और प्रेम से भरपूर रहेगा।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi