मूलांक 1 वाले लोगों के जीवन में नौकरी से जुड़े नए अवसर मिलेंगे। कल के दिन आप अपने करीबी लोगों के साथ समय बीता सकते हैं। कोई परेशानी हो तो अपने परिवार और करीबी लोगों से जरूर साझा करें। आपका शुभ अंक 4 और शुभ रंग सिल्वर है।
मूलांक- 2
मूलांक 2 वाले लोग के जीवन में कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती है, लेकिन बावजूद इसके नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्य भार में थोड़ी छूट मिल सकती है। कोई भी काम करने से पहले परिवार की सलाह जरूर लें। शुभ अंक 1 और शुभ रंग नीला है।
मूलांक-3
मूलांक 3 लोगों के जीवन के लिए लोगों के लिए काफी शुभ होगा साथ ही वह आपकी मदद भी कर सकते हैं। उन्हीं कामों को करने की कोशिश करें जिनमें आपका मन लगता है। साथ ही अपने विचारों को दूसरों से शेयर भी करें। शुभ अंक 21 और शुभ रंग नारंगी है।
मूलांक-4
मूलांक 4 वाले लोगों के लिए 1 सितंबर का दिन शुभ होगा। आर्थिक संतुलन बना रहेगा। आपका जिस काम में मन लगता है उसमें आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे, साथ ही उसके परिणाम भी मिलेंगे। अपने परिवार पर ध्यान दें। आपका शुभ अंक 17 और शुभ रंग लाल।
मूलांक-5
मूलांक 5 वाले लोगों के लिए शुभ अंक 1 और शुभ रंग काला है। 1 सितंबर को जो भी काम आप ध्यान लगाकर करेंगे वह जल्दी पूरे होंगे। अहंकार और मतभेद को मिटाने की कोशिश करें, इससे आपको जीवन में सफलता मिल सकती है। आपके मन में दूसरों की सेवा करने की इच्छा भी उत्पन्न हो सकती।
मूलांक- 6
मूलांक 6 वाले लोगों के लिए गुरुवार का दिन शुभ होगा। आर्थिक संतुलन बना रहेगा। आपका मन दूसरों द्वारा किए गए करिश्मे की तरफ आकर्षित हो सकता है। आपका शुभ अंक 9 और शुभ रंग पीला है।
मूलांक-7
मूलांक 7 वाले लोगों के लिए कल का दिन काफी शुभ होगा। इस दिन आपकी समस्याओं के हल मिल सकते हैं। अपने दोस्तों के साथ इस दिन का मजा लें। साथ ही काम के प्रति आपकी कुशलता की मांग भी इस दिन बढ़ सकती है। आपका शुभ अंक 8 और शुभ रंग गहरा हरा है।
मूलांक-8
मूलांक 8 वाले लोगों के लिए भी यह दिन किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। आप कोई मनोरंजक और मन लायक काम कर सकते हैं। गुरुवार का दिन आपके लिए बोरिंग और थकान भरा नहीं होगा। आपके अभी बनाए गए कनेक्शन आपके भविष्य के लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं। आपका शुभ अंक 25 और शुभ रंग बैंगनी है।
मूलांक-9
मूलांक 9 वाले लोगों के लिए भी यह दिन बहुत अच्छा होगा। काम के प्रति कुशलता की मांग की जाएगी। अपने दोस्तों के साथ आनंद उठा सकते हैं। इस दिन आप अन्य लोगों की परेशानियों को दूर करने में व्यस्त हो सकते हैं। आपका शुभ अंक 5 और शुभ रंग नीला है।
Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों का दावा नहीं करता है।