Rang panchami In Mahakal: हर्बल रंगों से रंग पंचमी खेलेंगे महाकाल, 5 क्विंटल टेसू के फूलों से बनाया जा रहा गुलाल

Mahakal Dan Rashi

Rang panchami In Mahakal Mandire: विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में हर त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। दीपावली हो या फिर होली सभी का उल्लास यहां चरम पर होता है और विश्व भर में सबसे पहले बाबा महाकाल ही हर त्योहार को मनाते हैं। होली का त्योहार भी सबसे पहले मंदिर में मनाया गया था और अब रंग पंचमी की तैयारियां यहां पर शुरू हो चुकी है।

ऐसी मनेगी Rang panchami In Mahakal

रंग पंचमी के दिन सुबह होने वाली भस्म आरती के साथ पंडे पुजारी और श्रद्धालु रंग पंचमी का त्योहार मनाते हुए नजर आएंगे। इसके लिए टेसू के फूलों से हर्बल रंग तैयार किया जा रहा है। लगभग 5 क्विंटल फूल उज्जैन और उसके आसपास के इलाकों से मंगवाए गए हैं। जिन्हें उबालकर शुद्ध रंग तैयार किया जा रहा है, जो भस्म आरती के दौरान महाकाल को अर्पित किया जाएगा। सुगंधित फूलों से बनाए गए रंग से रंगपंचमी मनाए जाने की परंपरा अनादि काल से बाबा के आंगन में चली आ रही है।


About Author
Diksha Bhanupriy

Diksha Bhanupriy

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है।