भारत को मिली बड़ी सफलता, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। ओडिशा में आज भारत की डीआरडीओ को बड़ी सफलता हासिल हुई है। दरअसल डीआरडीओ ने बालासोर के तट पर सफल परीक्षण किया है मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल वायु रक्षा प्रणाली का। डीआरडीओ के अधिकारियों ने जानकारी दी की भारतीय सेना का हिस्सा वायु मिसाइल ने बहुत दूर स्थित अपने लक्ष्य को भेद दिया।

यह भी पढ़ें – Jabalpur News: ओमती थाना अंतर्गत घंटाघर के पास दिखा तालिबानी चेहरा

इसके पहले भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परिक्षण 23 मार्च को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में किया था। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने बधाई देते हुए बताया था कि इसने अपना टारगेट भेद लिया था। अब इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत किस तरह से अपने डिफेन्स को आत्मनिर्भर बना रहा है।


About Author
Avatar

Ram Govind Kabiriya