Astro Tips: रोटी के ये 11 उपाय जीवन की हर परेशानी से दिलाएंगे निजात, बना देंगे मालामाल

Astro Tips

Astro Tips for Money: रोटी एक ऐसी चीज है जो हर घर में बनती है। सभी का पेट भरने वाली यह चीज आपको धन लाभ भी करवा सकती है। ये जानकर थोड़ी हैरानी जरूर होगी लेकिन रोटी के कुछ आसान उपाय वाकई में आपको धनवान बना सकते हैं। हम आपको कुछ बहुत ही सरल उपाय बताते हैं।

धनवान बनने के लिए अपनाएं ये Astro Tips

  • अमावस्या या फिर शनिवार के दिन दो रोटी खीर के साथ गाय को खिलाना चाहिए। इस उपाय से शनि का प्रकोप नहीं पड़ता है।
  • रोज रोटी पर सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को खिलाने से राहु के नकारात्मक प्रभाव से छुटकारा मिलता है।
  • 5 रोटियां लें और उसके छोटे-छोटे टुकड़े करके पक्षियों को खिलाएं। ऐसा करने से नवग्रह शांत रहते हैं और तरक्की में आ रही बाधा दूर होती है।
  • शनिवार के दिन काले कुत्ते को दूध के साथ रोटी खिलाएं। इससे राहु और केतु का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है और शुभ समय शुरू होता है।
  • रोटी में चीनी डालकर किसी पेड़ के पास जाकर इसे चीटियों को खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।
  • घर में बनने वाली पहली रोटी रोजाना गाय के लिए निकाली जानी चाहिए। इससे सुख समृद्धि आती है और मां लक्ष्मी घर में वास करती हैं।
  • पहली रोटी की तरह आखिरी रोटी कुत्ते के लिए निकाली जाती है। रोजाना इस बात का अवश्य ध्यान रखें। ऐसा करने से पारिवारिक कलह दूर होता है और घर में शांति का माहौल बना रहता है।
  • मछलियों को आटा डालने के उपाय के बारे में तो सभी ने सुना ही होगा, लेकिन आटे के साथ रोटी के टुकड़े भी खिलाने चाहिए। इससे व्यापारियों को व्यापार में काफी लाभ होता है।
  • रोटी बनाने के बाद उसमें तीन तरह की कच्ची दाल रखें और गाय या फिर हाथी को खिला दें। ऐसा करने से नौकरी में आ रही बाधा दूर होती है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
  • गाय को रोटी में गुड़ रखकर खिलाना चाहिए इससे दंपतियों का वैवाहिक जीवन हमेशा खुशहाल बना रहता है। कभी भी वाद-विवाद नहीं होता और प्यार बना रहता है।
  • ताजी 11 रोटी बनाएं और हनुमानजी को अर्पित करने के बाद जरूरतमंदों में से बांट दें। ऐसा करने से अगर आप किसी कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं तो उससे तुरंत ही निजात मिल जाएगा।

ये रोटी के कुछ ऐसे सरल उपाय हैं जो आप अपनी दैनिक दिनचर्या में आराम से कर सकते हैं। इन उपायों के जरिए आपके जीवन में आ रही पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी, धन, कानूनी पचड़े समेत सभी तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलती है। ये उपाय करने में भी बहुत आसान है और बहुत जल्द असर दिखाते हैं।


About Author
Diksha Bhanupriy

Diksha Bhanupriy

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है।