आजादी के अमृत महोत्सव की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया राष्ट्र को संबोधित

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं सालगिरह पर पूरे देश में आजादी की अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। भारत की पहली और सबसे कम उम्र की आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर देश के नाम संबोधन दिया। यह राष्ट्रपति के तौर पर राष्ट्र के नाम उनका पहला संबोधन है। 25 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू ने भारत की राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।

द्रौपद्री मुर्मू ने अपने पहले संबोधन में देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को आजादी के 75वीं सालगिरह की बधाई दी। 14 अगस्त यानी आज के दिन को विभाजन-विभीषिका स्मृति-दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। स्मृति दिवस को मनाने का उद्देश्य सामाजिक सद्भाव, मानव सशक्तीकरण और एकता को बढ़ावा देना है।


About Author
Avatar

Manuj Bhardwaj