कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा नियमितीकरण का लाभ, कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, मानदेय में वृद्धि, बढ़ेगा वेतन

Kashish Trivedi
Published on -
Employees

Employees Regularization : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। उन्हें नियमितीकरण का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था। वहीं अब कैबिनेट द्वारा प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। कैबिनेट द्वारा मंजूरी दिए जाने के साथ ही कर्मचारियों के नियमितीकरण का रास्ता साफ होगा। साथ ही मानदेय में भी वृद्धि की घोषणा की गई है।

सिक्किम में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें शिक्षक और सरकारी कर्मचारियों को लाभ देने के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। शिक्षकों सहित अन्य कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi