गुजरात के एक व्यक्ति में पाया गया दुर्लभ ब्लड ग्रुप, दुनिया में अब तक सिर्फ 10 ही में मौजूद

blood group

आजतक आपने सिर्फ कुछ ही ब्लड ग्रुप के नाम सुने होंगे जैसे A, B, O और AB लेकिन अभी हाल ही में एक दुर्लभ ब्लड ग्रुप देश में देखने को मिला है। बताया जा रहा है जो दुर्लभ ब्लड ग्रुप पाया गया है उसका नाम ईएमएम निगेटिव (EMM Negative) बताया जा रहा है। इस ब्लड ग्रुप के मिलने के बाद सभी लोग हैरान रह गए है। जानकारी के मुताबिक, गुजरात के राजकोट में रहने वाले एक 65 साल के शख्स में ये ब्लड ग्रुप पाया गया है। ये भी तब सामने आया जब उसका ब्लड टेस्ट करवाया गया क्योंकि वह दिल की बीमारी से पीड़ित है।

बता दे, जिस व्यक्ति में ऐसा दुर्लभ ब्लड ग्रुप पाया गया है वह दुनिया का 10 वां आदमी है। और भारत का पहला ऐसा शख्स है जिसमें ऐसा खून पाया गया। अभी तक दुनिया में ऐसे 9 लोग और है जिनमें भी ये ब्लड ग्रुप मौजूद है। बताया जाता है कि एक व्यक्ति के शाइरी में कई अलग अलग प्रकार के ब्लड सिस्टम होते है। किसी के इसमें ए, बी, ओ, आरएच (RH) और डफी (Duffy) ये सभी आम ब्लड ग्रुप है।


About Author
Avatar

Ayushi Jain

मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है।