MP News : दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर विधायक रामेश्वर शर्मा की तीखी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

MP News : जैसे-जैसे चुनाव का समय पास आता जा रहा है,वैसे वैसे नेताओं के तरकश से एक दूसरे पर बाण चल रहे है। इस बार फिर से हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हे पागलपन की हद से गुजरने की बात कहीं है।

गौरतलब है कि संघ के पूर्व सर संघचालक पर दिग्विजय सिंह के ट्वीट के बाद भोपाल से विधायक रामेश्वर शर्मा की तीखी टिप्पणी सामने आई। रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह मुस्लिम चाटुकारिता के पागलपन की हद से गुजर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि हिंदुत्व की बात करने वालों का अपमान करना दिग्विजय सिंह की आदत बन गई है।

Continue Reading

About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”