स्काईमेट वेदर के अनुसार आज रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण तेलंगाना तमिलनाडु के कुछ इलाकों, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में मध्यम से तेज वर्षा हो सकती है। अंडमान और निकोबार के दक्षिणी द्वीपों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के संकेत है। तमिलनाडु के ट्रुवल्लूर, चेन्नई, चेंगलपट्टू, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, तंजावुर, तिरुवौरुर, पुदुकोट्टई, रामनाथपुरम, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी और टूथुकुडी जिलों और कराईकल में एक या दो स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। चेन्नई, चेंगलपेट, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और विल्लुपुरम सहित कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।
MP Weather: 18 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम, एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, छाएगा कोहरा, बढ़ेगी ठंड, पढ़े पूर्वानुमान
आज दक्षिण भारत और पहाड़ी राज्यों कुछ इलाकों मे बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज भी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान है। वही उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगहों पर बर्फबारी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले चार से पांच दिनों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान है। वही दिल्ली से सटे हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है।
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज भी तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, लक्षद्वीप, अंडमान व निकोबार और पुडुचेरी समेत कई इलाकों बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। 15 और 16 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।उत्तर तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मछुआरों को आज और कल दक्षिणी आंध्र प्रदेश-तमिलनाडु-पुडुचेरी-श्रीलंका तटों, मन्नार की खाड़ी और आसपास के कोमोरिन क्षेत्र के साथ-साथ बंगाल की दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य खाड़ी में न जानें की सलाह दी है।
16 को बनेगा लो प्रेशर एरिया
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, केरल तट से दक्षिण पूर्व और इससे सटे पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी व उत्तर तटीय तमिलनाडु के आसपास है। चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 मीटर ऊपर तक फैला है। वही 16 नवंबर के आसपास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, ऐसे में अभी बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी दिशा से चलने वाली हवाएं चार से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट होगी।