MP News: कर्मचारियों की बड़ी तैयारी, हड़ताल का ऐलान, नियमितिकरण-पुरानी पेंशन और वेतनवृद्धि समेत कई मांग

Pooja Khodani
Published on -
mp patwari news

MP Employee Strike 2023 : आगामी चुनावों से नए साल में मध्य प्रदेश के बिजली कर्मचारियों ने राज्य की शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। 6 जनवरी तक मांगे पूरी ना होने पर 9 जनवरी से 70000 बिजली कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। परमानेंट, इंश्योरेंस समेत पांच सूत्री मांगों के समर्थन में यह आंदोलन होगा। इसे लेकर सरकार को चेतावनी भी दी गई है।

दरअसल,बिजली कर्मचारियों की ये हड़ताल यूनाइटेड फोरम फॉर पॉवर इंप्लाइज एवं इंजीनियर्स के बैनर तले की जाएगी। प्रदेश संयोजक वीकेएस परिहार ने बताया कि मांगों को लेकर पिछले छह साल से आंदोलन कर रहे हैं। पूर्व के आंदोलन के दौरान ऊर्जा मंत्री एवं अफसरों ने आश्वासन दिए। बावजूद मांगें पूरी नहीं हुई। यदि इस बार 6 जनवरी तक मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो 9 जनवरी से सभी कार्यों का बहिष्कार कर देंगे। यह बहिष्कार अनिश्चितकालीन चलेगा।इधर, हड़ताल के ऐलान के बाद बिजली कंपनी अलर्ट मोड पर है और कंपनी ने वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)