MP Tourism : मध्य प्रदेश का दिल इंदौर घूमने के लिए हाथ से बेहद खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां पर कई सारी ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक जगह मौजूद है। जहां दूर-दूर से पर्यटक दीदार करने के लिए आते हैं। आज हम आपको इंदौर से करीब 45 किलोमीटर दूर इंदौर-मुंबई राजमार्ग पर स्थित एक खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आप गर्मियों में घूमने के लिए जा सकते हैं।
ये जगह बेहद खूबसूरत और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। खास बात ये है कि ये विद्यांचल पर्वत माला पर बसी हुई है। यहां से कई नदियों का उद्गम हुआ है जो देश के कई भागों के लिए जीवनदायिनी साबित हुई है। इस जगह पर ही ऋषि जमदग्नि ने तपस्या की थी। इतना ही नहीं इस जगह पर भगवान विष्णु ने भी अवतार लिया था। यहां पर एक भगवान विष्णु का छोटा सा मंदिर भी मौजूद है। चलिए जानते हैं जगह के बारे में विस्तार से –
इंदौर से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित जानापाव बेहद खूबसूरत है। इसे जानापाव कुटी के नाम से भी जाना जाता है। इस जगह पर ऋषि जमदग्नि रहा करते थे। कहा जाता है कि इसी जगह पर परशुराम का जन्म हुआ था। इसलिए यहां की मान्यता काफी ज्यादा है। लोग दूर-दूर से यहां बने महादेव के मंदिर के दर्शन करने के लिए आते हैं।
इतना ही नहीं इस जगह पर कई सारी जड़ी बूटियां भी पाई जाती है जो कई बीमारियों से लड़ने में मदद करती है। गर्मी और सर्दी और दोनों के मौसम में यहां घूमने आना सबसे सही माना जाता है। क्योंकि खुली हवा के बीच प्राकृती को निहारना एक अलग ही बात होती है। पहाड़ी के शिखर से यह नजारा बेहद ही आकर्षक दिखाई देता है। जितनी खूबसूरत यह जगह है उससे कई गुना ज्यादा खूबसूरत यहां तक पहुंचने का रास्ता है।
यह वहीं जगह है जहां से साढ़े सात नदियों का उद्गम हुआ था। यह सभी नदियां बड़ी नदियों में जाकर मिली है। हालांकि वह सब सुख गई है। लेकिन अब उसे वापस से जीवित करने के लिए वन विभाग प्रयास में जुटा हुआ है। घूमने के लिए हाथी की जगह बेहद खूबसूरत है। अगर आप कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो इस जगह का दीदार करने जा सकते हैं। यहां आपका मजा दुगना हो जाएगा।
About Author
Ayushi Jain
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं।
मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है।