इन तरीकों से लंबे समय तक होठों पर टिकी रहेगी लिपस्टिक, अपनाएं ये आसान Makeup Tips

Makeup Tips

Makeup Tips: हर महिला को मेकअप करना बहुत पसंद होता है। कुछ महिलाएं पूरा मेकअप करती हैं और कुछ को सिर्फ फाउंडेशन काजल और लिपस्टिक लगाना पसंद होता है। लिपस्टिक तो मेकअप का एक जरूरी हिस्सा है जिसे खरीदते समय कई चीजों का ध्यान रखा जाता है। लिपस्टिक लगाने के बाद हम चाहते हैं कि यह लंबे समय तक होंठो पर बनी रहे लेकिन ऐसा नहीं होता क्योंकि काम के बीच में टचअप का समय निकाल पाना मुश्किल है। आज हम आपको कुछ आसान सी ट्रक्स बताते हैं जिनकी मदद से आपके होठों पर लिपस्टिक दिनभर टिकी रहेगी।

अपनाएं ये Makeup Tips

  • अपने होठों पर लिपस्टिक लगाने के बाद उसके ऊपर थोड़ा लूज पाउडर लगा लें। इसके बाद टिशू पेपर को अपने होठों से पकड़े और एक दो बार यह स्टेप दोहराएं इससे लिपस्टिक लंबे समय तक होठों पर बनी रहेगी।
  • अगर आप अपनी लिपस्टिक फैल जाने की समस्या से परेशान हैं तो लिप लाइनर का उपयोग जरूर करें। आप चाहे तो वाटर प्रूफ लिप लाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं इससे होंठ खूबसूरत भी लगेंगे और लिपस्टिक नहीं फैलेगी।
  • मार्केट में कई तरह की लिपस्टिक मेकअप के लिए मौजूद है। आप अपने लिए किसी अच्छे ब्रांड की मैट लिपस्टिक का चुनाव कर सकती हैं क्योंकि यह होठों पर ज्यादा देर तक बनी रहती है।
  • लिपस्टिक लंबे समय तक लगी रहे और पूरा दिन चले उसके लिए आपको लिपस्टिक लगाने से पहले होंठ पर फाउंडेशन लगा लेना चाहिए। लिप्स अगर मॉइश्चराइज्ड और हाइड्रेट रहेंगे तो लिपस्टिक लंबे समय तक टिकेगी।

सर्दियों में रखें होठों का ख्याल

सर्दियों में होंठ फटने की समस्या का हर कोई सामना करता है। ऐसे में जरूरी है कि लिप्स का विशेष ध्यान रखा जाए। आपके होंठ ना फटे उसके लिए लिप बाम लगाकर सोएं। लिपस्टिक को क्लींजिंग क्रीम या जेल से हटाना ना भूलें। रात में सोते वक्त मलाई होठों पर लगा ले और इसे 1 घंटे तक लगा रहने दें, ऐसा करने से आपके होंठ मुलायम बने रहेंगे। रूखे और फटे होठों को ठीक करने के लिए चीनी से बना हुआ स्क्रब उपयोग किया जा सकता है। बादाम का तेल या क्रीम भी होठों पर लगाए रखना काफी अच्छा होता है।


About Author
Diksha Bhanupriy

Diksha Bhanupriy

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है।