कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! 2022 में 8.13% वेतन वृद्धि का अनुमान, सैलरी में आएगा बंपर उछाल

PMJJBY-PMSBY Premium Rate High

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।Salary Hike 2022. निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों (Employees Salary Hike 2022) के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस साल 2022 में औसत सैलरी इजाफा 8.13 फीसदी होने का अनुमान है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। इसका खुलासा टीमलीज (TeamLease) की वित्त वर्ष 2022 के लिए पेश की गई जॉब्स एंड सैलरी प्राइमर रिपोर्ट में किया गया है।

MP: 16 मई से रतलाम से होकर चलेगी 2 स्पेशल ट्रेन, लोकमान्य तिलक टर्मिनस के फेरे बढ़े, इनका रूट बदला

टीमलीज की वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ‘द जॉब्स एंड सैलरी प्राइमर रिपोर्ट’ के अनुसार, बीते 2 सालों की तुलना में इस साल 2022 में निजी क्षेत्र में काम करने वाले सभी सेक्टर के कर्मचारियों के सालाना वेतन में 8.13 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, यह वेतनवृद्धि सीमित रहेगी। रिपोर्ट में 17 क्षेत्रों में से 14 क्षेत्रों ने वेतन में 10 प्रतिशत से कम की वृद्धि की संभावना जताई है। वहीं औसत वेतनवृद्धि 8.13 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)