भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय जनता पार्टी ने किसान मोर्चा (BJP Kisan morcha) और अनुसूचित जाति मोर्चा (BJP Anusuchit Jati Morcha) के जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने और अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की सहमति से जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।
किसान मोर्चा ने दतिया में महेंद्र यादव, ग्वालियर ग्रामीण में बृजमोहन सिंह गुर्जर, टीकमगढ़ में किशन पटेरिया, निवाड़ी में ब्रजेन्द्र पाल, रीवा में प्रशांत पाठक, सतना में कृष्णा पण्डे, उमरिया में कमलेश गुप्ता, बालाघाट में जितेंद्र मोहारे, मंडला में उमेश शुक्ला, सिवनी में देवी सिंह बघेल, हरदा में राजेश गोदारा और बुरहानपुर में राजू विश्वनाथ पाटिल को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
Continue Reading