इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। जिस दिन का सबको बेसब्री से इंतजार था, वह दिन आखिरकार आ ही गया। आज महाकाल लोक (Mahakal Lok) का लोकार्पण है। यह लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी के हाथों से किया जाएगा। महाकाल लोक के लोकार्पण के लिए करीब सवा महीने से महाकाल गीत को बनाया जा रहा था जो अब जाकर तैयार हो गया है। बताया जा रहा है कि इस गीत को बनाने के लिए कई कलाकार जुटे रहे। खास बात ये है कि आज महाकाल लोक के लोकार्पण में इसकी की गूंज सुनाई देने वाली है।
आपको बता दें, महाकाल गीत में 108 कलाकारों ने संगीत दिया है। वहीं 21 ब्राह्मणों ने भी इसमें अपनी आवाज दी है। इस गीत को बनाने में सवा महीना लग गया है। जानकारी के मुताबिक महाकाल लोक के लिए बनाया गया गीत ‘भारत मध्ये स्वयंभू ज्योतिर्लिंग यजामहे, है परब्रह्म शिव शंभू दयामहे’ केवल स्तुति गान ही नहीं, बल्कि यह गीत धार्मिक मान्यताओं के काफी ज्यादा करीब है। इस गीत में 108 संगीतकारों ने अपनी कला का हुनर दिखाते हुए संगीत दिया है। वहीं 21 वादकों ने इसमें बीन बजाई है। इसके अलावा मंत्रोचार का गान इक्कीस ब्राह्मणों द्वारा किया गया है।