PM मोदी राम की नगरी अयोध्या में मनाएंगे दीपावली, CM योगी 19 अक्टूबर को जाएंगे अयोध्या; करेंगे निरीक्षण

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट | देशभर में दिवाली को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में PM नरेन्द्र मोदी मर्यादा पुरूषोत्तम राम की नगरी अयोध्या में इस बार दिवाली मनाएंगे। जिसके लिए अभी से ही सभी प्रकार की तैयारियां शुरू की जा चुकी है। नगर के लोगों समेत पार्टी कार्यकर्ता पीएम के आगमन की खास तैयारियों में जुट गए हैं। बता दें कि इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री करीब तीन घंटे वहां रूकेंगे। इस दौरान वहां आयोजित होने वाले कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। साथ ही अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद राम जी की पैड़ी पर दीपोत्सव मनाएंगे। इस दौरान पूरे नगर में गाय के गोबर से बने 25 हजार दीपक प्रज्जिवलित किए जाएंगे। वहीं, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में 11 सौ गौ दीप जलाए जाएंगे। यह भी गाय के दूध से बने घी से जलाए जाएंगे।

PM मोदी राम की नगरी अयोध्या में मनाएंगे दीपावली, CM योगी 19 अक्टूबर को जाएंगे अयोध्या; करेंगे निरीक्षण


About Author
Sanjucta Pandit

Sanjucta Pandit

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं।