रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। पश्चिमी विक्षोभ से राज्य का मौसम बदल गया है, कई जिलों में मंगलवार से बादल छाए हुए है। तापमान में भी बदलाव का दौर जारी है। आने वाले दिनों में ठंड और कोहरा बढ़ने के आसार है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग (Chhattisgarh Meteorological Department) की मानें तो गुरूवार 10 नवंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके मौसम में बदलाव दिखाई देंगे। आज मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेशभर में बादल छा रहे हैं। वही 10 नवंबर गुरुवार को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, इस पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 12 नवंबर के आसपास दिख सकता है। कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा। इसके बाद तापमान में गिरावट के साथ ठंड में इजाफा के आसार है। 15 नवंबर के बाद से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान और ज्यादा गिरेगा।
छत्तीसगढ़ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर से शुष्क हवा का आगमन लगातार जारी है। आज 9 नवंबर को भी मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।बादलों के छंटते ही तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा और आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ेगी। उत्तर से आने वाली हवाओं के प्रभाव से 11 नवंबर के बाद प्रदेश में न्यूनतम तापमान और गिरेगा तथा ठंड में बढ़ोतरी होगी।
About Author
Pooja Khodani
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
"कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ।
खबरों के छपने का आधार भी हूँ।।
मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ।
इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।।
दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ।
झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।"
(पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)