UP Weather Update Today : होली तक आंशिक तौर पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, ऐसे में उत्तर प्रदेश के मौसम के थोड़ा परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से होली तक मौसम में बदलाव नजर आएगा, होली (Holi) से पहले पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ने और ओलावृष्टि की संभावना जतायी है। होली के बाद 9 से 11 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच बना रहेगा, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहेगा।
छाएंगे बादल, चलेंगी तेज हवाएं
यूपी मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में तेजी से बदलाव आ रहा है। सोमवार को आसमान साफ रहेगा और दोपहर में बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में गरज के साथ बौंछारें पड़ने और ओलावृष्टि की संभावना है। होली के दिन सुबह हवा धीमी चलेगी और शाम को इसकी रफ्तार बढ़ जाएगी ,इन परिस्थितियों के चलते अगले दो दिनों तक 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार वाली हवा भी चल सकती है, इससे तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
यूपी मौसम विभाग की मानें तो आगरा में आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहेगा। नोएडा और पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि यूपी के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।सोमवार को राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वाराणसी में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री जबकि अधिकतम 34 डिग्री रहेगा और आसमान साफ रहेगा।
इन जिलों में बारिश के आसार
यूपी मौसम विभाग की मानें तो आज कानपुर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, यहां भी दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी। होली के पहले नोएडा और पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की है। लेकिन यूपी में होली के बाद मौसम में खास बदलाव देखने को मिलेगा, 10 मार्च से तापमान में इजाफा होना शुरू हो जाएगा। अनुमान है कि इस बार मार्च महीने में ही तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है। कई जगहों पर लू की संभावना व्यक्त की है।