Grah Gochar 2023: अप्रैल में 4 ग्रह करेंगे गोचर, इन राशियों के लिए लकी, सफलता- यात्रा और धनलाभ के योग

Rajyog

Guru Gochar 2023 :  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर महीने कोई ना कोई ग्रह राशि परिवर्तन जरूर करता है, और जब भी कोई ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन करता है तो इसका राशियों पर भी प्रभाव पड़ता है। अब अप्रैल महीने में 4 बड़े ग्रह बुध, गुरु, सूर्य और शुक्र का राशि परिवर्तन होगा। अप्रैल में मेष राशि में राहु, सूर्य और बुध के साथ गुरु भी होंगे। खास बात ये है कि मेष राशि में गुरु और रा​हु की युति से गुरु चांडाल योग भी बनेगा, जो 30 अक्टूबर तक रहेगा। इसके बाद 30 अक्टूबर को राहु मेष से निकलकर मीन राशि में चला जाएगा।

जानिए कब कौन सा ग्रह करेगा गोचर

  1. 6 अप्रैल 2023 को सुबह 10.50 बजे शुक्र ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करेगा।
  2. सूर्य 14 अप्रैल को मंगल की राशि मेष राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 40 मिनट होगा। मेष राशि सूर्य देव की उच्च की राशि मानी जाती है। वर्तमान में सूर्य कुंभ में विराजमान है। वही 20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने लगने वाला है।
  3. इस माह 21 अप्रैल 2023 को दोपहर 1.25 बजे बुध ग्रह मेष राशि में वक्री होगा।वही 23 अप्रैल 2023 को रात्रि 11.58 बजे बुध ग्रह मेष राशि में अस्त होगा।
  4. 22 अप्रैल को देव गुरु बृहस्पति में गोचर करने जा रहे है और वे 1 मई 2024 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इस दौरान गुरु मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। गुरु के राशि परिवर्तन से जातकों को खास लाभ होगा। देवगुरु बृहस्पति 12 साल बाद मेष राशि में गोचर करेंगे। शनिवार को सुबह 04 बजकर 42 मिनट पर गुरु ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में 1 मई 2023 तक रहेंगे।
  5. माह के अंत में 27 अप्रैल 2023 को सुबह 2.07 बजे बृहस्पति मेष राशि में उदय होगा। इसके बाद समस्त मांगलिक कार्य आरंभ हो जाएंगे।

जानिए किस राशि पर कैसा पड़ेगा असर

वृषभ राशि : अप्रैल में ग्रहों का राशि परिवर्तन वृषभ राशि वालों के लिए लाभप्रद होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा, प्रखर और आत्मविश्वासी बनेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की और आय वृद्धि के योग हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकुल है। जमीन या प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से भी अच्छा लाभ मिलने के संकेत है। प्रेम संबंधों के लिए ये समय उत्तम रहेगा। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे लेकिन अंधविश्वास से बचें।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)