कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, सेवानिवृत्ति आयु में 3 वर्ष की वृद्धि, बढ़कर हुए 65 वर्ष, एसोसिएशन की बड़ी मांग, मिलेगा लाभ!

Kashish Trivedi
Published on -
employees

Employees Retirement Age, Retirement Age Hike : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। उनकी सेवानिवृत्ति आयु में वृद्धि की गई है। सेवानिवृत्ति आयु को 3 वर्ष के लिए बढ़ाया गया है। इसके साथ ही अब कर्मचारी 65 वर्ष की उम्र में रिटायर होंगे। वहीं कर्मचारियों के इस निर्णय पर कर्मचारी संघ द्वारा सरकार के फैसले का स्वागत किया गया। एक बयान में विश्वविद्यालय के प्रमुख और उपग्रह परिसर के संकाय सदस्य ने सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने पर चांसलर कश्मीर विश्वविद्यालय मनोज सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कर्मचारी द्वारा लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी।

सेवानिवृत्ति आयु में 3 वर्ष की वृद्धि

जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा रिटायरमेंट आयु में वृद्धि के बाद संकाय सदस्यों का कहना है UT प्रशासन द्वारा सेवानिवृत्ति आयु 3 वर्ष की वृद्धि का ऐतिहासिक निर्णय विश्वविद्यालय के शैक्षणिक प्रगति को बढ़ावा देगा। इसके साथ ही शैक्षणिक हितों को सुरक्षित करने के लिए विश्वविद्यालय में संकाय की कमी को दूर करने में काफी मदद करेगा।इससे पहले पिछले साल कश्मीर विश्वविद्यालय को लेकर मनोज सिन्हा द्वारा महत्वपूर्ण घोषणा की गई थी। जिसमें कहा गया था कि सेवानिवृत्ति आयु को 3 वर्ष के लिए बढ़ाया जाएगा।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi