MP News : जैसे-जैसे गर्मी तेजी से बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे फूड पॉइजनिंग के मामलों में भी वृद्धि देखने को मिल रही है। अभी हाल ही में मध्यप्रदेश के मंदसौर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बताया जा रहा है कि रोजा इफ्तार में खाने के बाद करीब 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत खराब हो गई। कई लोगों को उल्टी, दस्त और बुखार का सामना करना पड़ा, तो कई लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
MP News : इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे लोग
जानकारी के मुताबिक, मंदसौर में सभी ने रोजा पार्टी में एक साथ खाना खाया था। दरअसल बीते दिन मंदसौर के गुदरी मोहल्ले में पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें काफी ज्यादा संख्या में लोग शामिल हुए। इस पार्टी में कई रिश्तेदार और दूसरे-दूसरे धर्मों के लोग भी शामिल हुए। ऐसे में सभी ने खाने के साथ मिठाइयों और कई चीजों का लुफ्त उठाया। लोगों की तबीयत रात करीब 11.30 बजे के बाद बिगड़ने लगी।