Skand Shashti 2023: स्कन्द षष्ठी आज, करें ये उपाय, मिलेगा सौभाग्य का आशीर्वाद, दूर होंगे कष्ट, ऐसे करें पूजा

Manisha Kumari Pandey
Published on -

Skand Shashti 2023: सनातन धर्म में स्कन्द षष्ठी का विशेष महत्व होता है। इस बार ज्येष्ठ मास की “स्कन्द षष्ठी” 25 मई 2023, गुरुवार को पड़ रही है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र भगवान कार्तिकेय की पूजा की जाती है, इन्हें भगवान मुरुगन के नाम से भी जाना जाता है। मान्यताएं हैं कि इस दिन व्रत रखने से संतान प्राप्ति होती है। इसके अलावा सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। जीवन में तरक्की होती है और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।

बन रहे हैं 3 शुभ योग

हर महीने शुक्ल पक्ष की स्कन्द षष्ठी पर पूजा करने से भगवान कार्तिकेय मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। मान्यताएं हैं कि इस तिथि पर भगवान कार्तिकेय का जन्म हुआ था। उत्तर भारत के मुकाबले दक्षिण भारत में इसका अधिक महत्व होता है। इस बार सवार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग बन रहे हैं, जो पूजा को और भी फलदायी बनाएगा।


About Author
Manisha Kumari Pandey

Manisha Kumari Pandey

पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।"