कर्मचारियों-पेंशनर्स के लिए गुड न्यूज, DA में वृद्धि, आदेश जारी, एरियर का भुगतान, खाते में आएंगे 48000 तक रुपए

Kashish Trivedi
Published on -

7th pay Commission, DA Hike : कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए बड़ी खबर है। उनके महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई है। इसका फायदा 16 लाख कर्मचारियों सहित 11 लाख पेंशनर्स को होगा। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। शासनादेश जारी होने के साथ ही जून महीने से कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ दिया जाएगा।

महंगाई भत्ते में 4 फीसद की वृद्धि 

उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसद की वृद्धि की गई है। इसके लिए शासनादेश जारी कर दिए गए हैं। 1 जनवरी 2023 से उन्हें 42% की दर से महंगाई भत्ता उपलब्ध कराया जाएगा। वित्त एवं मुख्य सचिव प्रशांत त्रिवेदी द्वारा दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi