Rewa News: अमहिया पुलिस को मिली सफलता, शातिर बाइक चोर गिरफ्तार

Khargone news

Rewa News : रीवा जिले की अमहिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि घटना 23 मई की है। जब चोर ने फरियादी नरेन्द्र त्रिपाठी की बाइक सिरमौर चौराहा ओवर ब्रिज से चुराई थी। जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आसपास में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाल डाले। तब जाकर चोर पुलिस की गिरफ्त में आया और पुछताछ में अपने जुर्म स्वीकार कर लिया। जिसके बाद उसे जिला न्यायालय में पेश किया गया है।

मामले को लेकर अमहिया थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद सिंह राठौर ने बताया कि 18 वर्षीय आरोपी पांडेन टोला थाना का रहने वाला है। जिसके खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। साथ ही, आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।


About Author
Sanjucta Pandit

Sanjucta Pandit

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं।