नीमच में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह भाजपा सरकार पर खूब बरसे, जानें क्या कहा

Neemuch News : नीमच रोड़ स्थित कृषि उपज मंडी मे विशाल किसान, आदिवासी, मजदूर सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन मे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर बरसे। जयवर्धन सिंह ने शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में सरकार का सारा सिस्टम फेल हो चुका है। जनता भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से जूझ रही है। महंगाई दर लगातार मध्य प्रदेश में बढ़ती जा रही है। उसके बावजूद भी सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। प्रदेश का युवा रोजगार के लिए परेशान है। जनता के लिए हम लड़ाई लडेंगे क्योंकि अब किसान, युवा, गरीब, आमजन, कर्मचारी, पेंशनर एवं मध्यमवर्गीय सभी सरकार से त्रस्त है। कांग्रेस की सरकार बनेगी तो प्रदेश में पुरानी पेंशन पुन: शुरू करेंगे। हर दिन घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं। सरकार के नुमाइंदों भी कही न कही इन में शामिल है इसलिए इन घोटालों को दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस इसका खुलासा करेंगी।

कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि सिंधिया के कांग्रेस से चले जाने को लेकर रोचक टिप्पणी की है। जयवर्धन सिंह नीमच और जावद प्रवास पर थे। कांग्रेस में गुटबाजी पर किये सवाल पर उन्होंने कहा कि सिंधिया के जाने के बाद भाजपा में तीन गुट हो गए हैं। एक शिवराज भाजपा, दूसरी महाराज भाजपा, तीसरी नाराज भाजपा। वहीं कांग्रेस एक है सब मिलकर कांग्रेस की सरकार और कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाएंगे।


About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”