Grah Gochar 2023: 14 जनवरी को यह बड़ा ग्रह करेगा गोचर, बनेगा त्रिग्रही योग, इन राशियों को लाभ-सफलता

grah parivartan 2023

Sun Grah Gochar 2023: मकर संक्रांति यानि 14 जनवरी को ग्रहों के राजा सूर्य ग्रह गोचर करने जा रहे है। शनिवार को सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे, 14 जनवरी को सूर्य का मकर राशि में गोचर रात 08 बजकर 57 मिनट पर होने वाला है। 14 जनवरी से लेकर 13 फरवरी तक सूर्य मकर राशि में रहेंगे। 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में पहुंचे और मकर संक्रांति होगी। इस दिन अष्टमी तिथि होगी और शनि शुक्र मिलकर मकर राशि में सूर्य का स्वागत करेंगे।

दरअसल, वर्तमान में सूर्य धनु राशि में विराजमान हैं। हर माह एक निश्चित तारीख को सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, इसे संक्रांति के नाम से जाना जाता है। जिस राशि में सूर्य प्रवेश करते हैं, संक्रांति को उसी राशि के नाम से पुकारते हैं, जैसे इस बार 14 जनवरी के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, तो ऐसे में इसे मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)