MP News: इन 2 मांगों को लेकर 3200 संविदा कर्मचारी काली पट्टी बांधकर करेंगे शासन का विरोध, पढ़ें पूरी खबर

MP News: भोपाल (Bhopal) में 5 फरवरी यानि आज संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के जिला अध्यक्ष और सक्रिय कर्मचारियों की लघु वेतन कर्मचारी संघ कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी की सहमति से नई कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमे श्री विजय ठक्कर जी को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा सभी कर्मचारियों ने निर्णय लिया गया कि कल यानि 6 फरवरी से सभी जिलों के 32000 कर्मचारी काली पट्टी बांधकर शासन और प्रशासन के खिलाफ से विरोध प्रदर्शन करेंगे।

हड़ताल खत्म होने के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

बता दें की एनएचएम के संविधा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 15 दिसंबर से लेकर 3 जनवरी तक अनिश्चितकालीन हड़ताल किया था। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री, अपर मुख्य सचिव और मिशन संचालक द्वारा आश्वासन दिया गया था कि 1 महीने के अंदर उनकी मांगों को पूरा कर दिया जाएगा। लेकिन 1 माह बीत जाने के बाद भी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया, जिसे वो लोग सरकार का छलावा समझ रहे हैं। मांगों को पूरी करने की शर्त पर ही हड़ताल समाप्त की गई थी। लेकिन ऐसा ना होने पर संविदा कर्मचारियों में आक्रोश देखा जा रहा है।


About Author
Manisha Kumari Pandey

Manisha Kumari Pandey

पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।"