कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़, वित्त मंत्रालय ने जारी किए आदेश, DA में 5 फीसद की वृद्धि, नवंबर में होगा भुगतान

cpcc

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसद की वृद्धि (Employees DA hike) की घोषणा के बाद अब वित्त मंत्रालय द्वारा अन्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी वृद्धि की घोषणा की जा रही है। दरअसल CPSEs 1997 के कर्मचारियों के IDA में 8.5 फीसद की वृद्धि के आदेश जारी करने के बाद अब वित्त विभाग (finance ministry) ने अन्य कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी के आदेश जारी किए हैं। CPSEs 2007 पे स्केल (CPSEs pay scale) वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 195.8 फीसद किया गया है। इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। वहीं डीए वृद्धि एक अक्टूबर 2022 से लागू की जाएगी।

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक CPSEs 2007 के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5 फीसद की वृद्धि की घोषणा की गई है। दरअसल 1 जुलाई 2022 को जारी हुए महंगाई भत्ते में उन्हें 190.8% की दर से महंगाई भत्ते का लाभ दिया जा रहा था। अब उनके महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 195.8 कर दिया गया है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि का भुगतान अक्टूबर के वेतन के साथ नवंबर महीने में किया जाएगा।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi