Visa Free Foreign Trip : इन दिनों लोग सबसे ज्यादा विदेशों की यात्रा करना पसंद कर रहे हैं। इसके लिए वह पहले ही अपना और अपने पार्टनर का वीजा बनवा लेते हैं ताकि उनकी यात्रा में किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना आ सके। लेकिन कई बार कुछ लोगों का वीजा नहीं बन पाता है इस वजह से वह विदेश की यात्रा पर नहीं जा पाते हैं। ऐसे में अगर आप इस सर्दी घूमने के लिए विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं लेकिन आपका वीजा नहीं बन पा रहा है या कोई अड़चन आ रही है तो आपको बता दें थाईलैंड भारतीय पर्यटकों को बिना वीजा के यात्रा का मौका दे रहा है।
जी हां, आप बिना वीजा के थाईलैंड घूमने के लिए जा सकते हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं इन दिनों थाईलैंड लोगों की पहली पसंद बना हुआ है फिर चाहे वो हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में हो या फिर अकेले घूमने जाने के लिए लोग थाईलैंड ही जाना पसंद कर रहे हैं। आप भी बिना बीजा के अपने पार्टनर के साथ इस सर्दी थाईलैंड घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। चलिए जानते हैं पूरी जानकारी –
Continue Reading
अगले 6 महीने तक बिना वीजा के कर सकेंगे पर्यटक थाईलैंड की यात्रा
थाईलैंड में पर्यटक विभाग द्वारा भारतीय पर्यटकों को 30 दिनों तक के लिए बिना वीजा के थाईलैंड घूमने का मौका दिया जा रहा है। ऐसे में अगले 6 महीने में कभी भी पर्यटक थाईलैंड घूमने के लिए जा सकेंगे। बिना वीजा के यात्रा नवंबर से शुरू हो चुकी है जो अगले साल के में 2024 तक जारी रहेगी। हालांकि सिर्फ भारतीय पर्यटक ही नहीं ताइवान के पर्यटक भी थाईलैंड घूमने के लिए बिना वीजा के आ सकेंगे।
श्रीलंका की भी कर सकते हैं वीजा फ्री यात्रा
आपको बता दे, श्रीलंका पर्यटन विभाग द्वारा भारतीय पर्यटकों को वीजा फ्री यात्रा का मौका दिया गया। ऐसे में कई सारे पर्यटकों ने श्रीलंका के लिए भी अपने टिकट्स बुक करवा ली बाद में थाइलैंड सरकार द्वारा वीजा फ्री यात्रा का ऐलान किया गया। जिसके बाद कई यात्रियों को अफसोस भी हुआ। क्योंकि वह पहले से ही श्रीलंका के टिकट बुक करवा चुके थे।
हालांकि आप श्रीलंका भी घूमने के लिए जा सकते हैं। ये डेस्टिनेशन भी बेहद खूबसूरत और पार्टनर के साथ हनीमून पर जाने के लिए बेस्ट है। दरअसल, समेत कुल 7 देशों से आने वाले नागरिकों को श्रीलंका में घूमने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी। वीजा फ्री एंट्री के लिए ये देश शामिल है- भारत, रूस, चीन, थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया और जापान।
About Author
Ayushi Jain
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं।
मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है।