MP Corona: 9 दिन में मिले 76 केस, 24 घंटे में 5 नए पॉजिटिव, CM Shivraj के सख्त निर्देश

mp corona today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में कोरोना (MP Corona) की स्थिति नियंत्रण में आ गई है। लगातार कोरोना केसों (corona cases) में कमी देखी जा रही है। हर दिन 5 से 10 मामले की पुष्टि होने के साथ ही उतनी ही संख्या में लोग स्वस्थ हो अपने घर वापस लौट रहे हैं। जिसके बाद प्रदेश में रिकवरी रेट (recovery rate) बढ़कर 98.6% पहुंच गया है जबकि पॉजिटिविटी रेट (positivity rate) 0.01% रिकॉर्ड किया गया है। बीते दिनों CM Shivraj ने बैठक करते हुए कोरोना से निपटने के लिए सख्त टीकाकरण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपील की है कि जिन्होंने अभी तक दूसरा डोज नहीं लगाए हैं। उन लोगों को अपनी और अपनों की सुरक्षा के लिए दूसरा डोज लगाना अनिवार्य है।

प्रदेश में बीते 24 घंटे में 5 नए मामलों की पुष्टि हुई है। राजधानी भोपाल सहित इंदौर और जबलपुर में मामले सामने आए हैं। इसी के साथ प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 78 पहुंच गई है। बता दें कि बुधवार को प्रदेश में 52,000 से अधिक सैंपल की जांच की गई थी। जिसमें 5 मरीजों की पुष्टि हुई है। कोरोना की स्थिर हुई स्थिति के बीच मध्य प्रदेश में कोरोना के सभी प्रतिबंध को हटा दिया गया है। इसके पहले 16 नवंबर को 4, 15 नवंबर को 8, 14 नवंबर को 13, 13 नवंबर को 11 केस, 12 नंवबर को 9 केस, 11 नंवबर को 12 केस, 10 नवंबर को 5 केस, 9 को  9, 8 और 7 नवंबर को 6-6 कोरोना पॉजिटिव सामने आए थे।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi