Dabra News : लाडली बहना योजना का फार्म भरने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, मामला दर्ज

Dabra News : प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह की ओर से चलाई जा रही लाडली बहना योजना के फार्म भरने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। जानकारी मिल रही है कि यह विवाद पार्षद और पूर्व पार्षद के बेटे के बीच हुआ। जिसमें दोनों के दांत टूट गए। पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है।

यह है मामला

बता दें कि डबरा नगर पालिका के वार्ड 4 में कैंप लगाकर लाडली बहना योजना के फॉर्म भरने का काम चल रहा था। यहां वार्ड क्रमांक 4 से पूर्व पार्षद शीला कुशवाह का बेटा परमाल कुशवाह कुछ महिलाओं को लेकर कैंप में पहुंचा और उन महिलाओं का लाडली बहना योजना का फार्म भरवाने लगा। जहां पहले से ही मौजूद वार्ड 4 के वर्तमान पार्षद सरदार सिंह कुशवाह से उसका विवाद होने लगा। इस पर दोनों लोगों में जमकर हाथापाई हुई। लात घुसे भी जमकर चले। इसमें दोनों युवकों के दांत टूट गए।

Continue Reading

About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”